श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में मायावती की रैली, कांग्रेस और बीजेपी के लिए कही ये बात

Mayawati Rudki Rally: बसपा सुप्रीमो मायावती ने रुड़की में आज एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने BSP को वोट देने की अपील की।
haridwar lok sabha election 2024 mayawati rudki rally

Haridwar Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज उत्तराखंड के रुड़की में एक रैली को संबोधित किया। यह रैली लिब्बरहेली में आयोजित की गई। मायावती ने रैली स्थल पर पहुंचकर हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी गर्मजोशी के साथ बसपा सुप्रीमो का स्वागत किया।

मौलाना जमील कासमी के पक्ष में मायावती ने मांगे वोट

मायावती हरिद्वार लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मौलाना जमील कासमी के समर्थन में जनसभा करने रुड़की पहुंची हैं। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कासमी के पक्ष में वोट करने की मतदाताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने केंद्र और अधिकांश राज्यों में शासन किया। हालांकि, दलित-विरोधी, आदिवासी-विरोधी और अन्य गलतियों के कारण उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया गया।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने एक चौथाई विकास भी 10 साल के अंदर नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जब यूपी में बसपा की सरकार पहली बार बनी थी, तब उत्तराखंड राज्य नहीं बना था। बसपा ने उत्तराखंड के लोगों की जरूरत को पूरा किया। भाजपा ने अधूरा आरक्षण का कोटा भी अभी तक नहीं भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा उत्तराखंड में प्रकृति के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा की गलत कृषि नीति के कारण किसान आए दिन आंदोलनरत रहता है। भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि इस देश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने जनता से हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी मौलाना जमील अहमद के हक में वोट डालने की अपील की।

उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर बसपा ने उतारे प्रत्याशी

बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। उन्होंने टिहरी गढ़वाल से नीम चन्द्र छुरियाल, पौड़ी गढ़वाल से धीर सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा से नारायण राम, नैनीताल उधम सिंह नगर से अख्तर अली माहीगिर और हरिद्वार से जमील अहमद को प्रत्याशी बनाया है।

19 अप्रैल को उत्तराखंड की सभी सीटों पर होगा मतदान

बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। लिहाजा, सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चाहे बीजेपी हो, कांग्रेस हो या फिर बसपा हो… सभी दलों के स्टार प्रचारकों ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने रुड़की और रामनगर में रैली को किया संबोधित

आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रुड़की और रामनगर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को बताना चाहिए कि अंकिता भंडारी का जिन्होंने शोषण किया और हत्या की, उन लोगों को सरंक्षण किसने दिया। उन्नाव और हाथरस की पीड़िता को जलाने वालों को संरक्षण किसने दिया, मणिपुर में एक फौजी की पत्नी का चीरहरण करके पूरे गांव के सामने घुमाने वालों को सरंक्षण किसने दिया, ओलंपिक मेडल जीतकर आई महिला पहलवानों से अत्याचार करने वालों को किसने सरंक्षण दिया।

सीएम योगी, नायब सिंह सैनी और पुष्कर सिंह धामी ने रैली को किया संबोधित

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नैनीताल लोक सभा क्षेत्र के हल्द्वानी में एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गरुड़ तो हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रुड़की में चुनावी रैली को संबोधित किया। बता दें कि जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, सूबे का सियासी पारा हाई होता जा रहा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं
Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत