श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रुद्रपुर में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पर हमला, 6 लोग घायल

Rudrapur Crime News: रुद्रपुर में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पर ईंट-पत्थर फेंकने और परिवार पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान 6 लोग घायल हो गए हैं।
Rudrapur Crime News: रुद्रपुर में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के घर पर हमला, 6 लोग घायल

Rudrapur Crime News: ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर के एक गांव में मौलवी द्वारा छह बच्चियों के साथ दुराचार किया गया। इस मामले में अब धर्म के ठेकेदारों ने मंगलवार की रात को पीड़ित परिवार के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास लाठी, डंडे और तलवार थे। आरोपियों ने घर पर भी पथराव किया।

पीड़ित पक्ष ने हमलावरों को दिया करारा जवाब

पीड़ित पक्ष ने हमलावरों को करारा जवाब दिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए।प्रशासन ने गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी है।

पीड़ित पक्ष को लगातार मिल रही धमकी

छः बच्चियों को पोर्न फिल्म दिखाकर उनसे दुराचार करने के मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दुराचारी मौलवी शब्बीर भले ही जेल में चला गया है, लेकिन उसके बाद से धर्म के ठेकेदार पीड़ित पक्ष को लगातार धमका रहे है।

दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट

मंगलवार की रात को भी धर्म के ठेकेदार पीड़ित पक्ष नवी हसन के घर पर पहुंचकर  मौलवी के पक्ष में आने के लिए दबाव डालने लगे। इस दौरान दोनों पक्ष में बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई और फिर धर्म के ठेकेदारों ने नवी हसन के घर पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई।

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना में नवी हसन, पत्नी आयशा सहित दोनों पक्षों के छः लोग घायल हो गए। घटना के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से एक प्लाटुन पीएसी तैनात कर दी गई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा