श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Om Parvat से गायब हुआ ‘ओम’, नजर आ रहा बस पहाड़; जानें वजह

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित Om Parvat से 'ओम' गायब हो गया है। यहां अब सिर्फ काला पहाड़ दिखाई दे रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है, जिससे लोग हैरान हैं।
om parvat news: ओम पर्वत से बर्फ गायब

Om Parvat: उत्तराखंड के ओम पर्वत से ‘ओम’ गायब हो गया है। अब बस काला पहाड़ दिखाई दे रहा है। इ़स पर पर्यावरणविदों और स्थानीय लोगों ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

ओम पर्वत से बर्फ गायब

बता दें कि ओम पर्वत से बर्फ गायब हो चुकी है। इसलिए अब वहां सिर्फ पहाड़ ही दिखाई दे रहा है। इसकी वजह वैश्विक तापमान में इजाफा और यहां हो रहे निर्माण कार्य बताया जा रहा है।

ओम पर्वत कहां है?

ओम पर्वत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील की व्यास घाटी में 5900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नाभीढांग से इसके दर्शन होते हैं।

Krishna Janmashtami: लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

सालभर बर्फ से ढका रहता था ओम पर्वत

एक दशक पहले तक ओम पर्वत और इसके आसपास की पहाड़ियां सालभर बर्फ से ढकी रहती थीं, लेकिन अब बर्फ तेजी से पिघल रही है। इस साल बर्फ पिघलने से ओम गायब हो गया।

2016 में भी गायब हो गया था ‘ओम’

इससे पहले, 2016 के सितंबर माह में भी ‘ओम’ गायब हो गया था। तब केवल बर्फ के दो-तीन सफेद धब्बे नजर आ रहे थे। इस साल तो बिल्कुल बर्फ दिखाई नहीं दे रहा है।

Krishna Janmashtami 2024 पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

पहली बार ‘ओम’ हुआ गायब

बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब ओम पर्वत से ‘ओम’ गायब हो गया है। इसमें हमेशा बर्फ रहती थी। लगातार हो रहे निर्माण कार्य को वजह माना जा रहा है। जून में भी यह घाटी जैसी गर्मी पड़ी थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व