श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चुनावी मौसम में पर्यटक नहीं होंगे परेशान, प्रशासन ने किये पुख्ता इंतजाम

Nainital | UTTARAKHAND TOURISM | SHRESHTH UTTARAKHAND

गर्मियों का मौसम आते ही झीलों की नगरी नैनीताल में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। देश और दुनिया से हजारों पर्यटक हर रोज इन खूबसूरत वादियों में परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त कर दिये हैं। पर्यटकों की सुविधाएं को ध्यान में रखते हुए किस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं।

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां पुलिस अलर्ट पर है तो वहीं पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने खास इंतजाम किये हैं। नैनीताल से सभी पर्यटन स्थलों पर पुलिस के जवान तैनात किये गये हैं। पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

पहाड़ों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के साथ सड़कों पर जाम लगाने एक आम समस्या है। कई बार पर्यटकों को घंटों भीषण जाम का सामना करना पड़ता है। लेकिन, इस बार नैनीताल ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष इंतजाम किये हैं। यातायात को लेकर हल्द्वानी से नैनीताल तक सभी थाना चौकियों और यातायात पुलिस को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए है।

ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि उत्तराखंड में 5 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन पुरी चौकसी बरत रहा है। तो वहीं, नैनीताल में पर्यटकों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। अगले 15 दिनों तक पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहने वाली है। पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। तो वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था को सुरारू रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए