श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

राज्य मंत्री ने बनभूलपुरा हिंसा में घायलों का जाना हालचाल

ajay bhatt\haldwani\bjp leader ajay bhatt\ajay bhatt uttrakhand\Shreshth Uttrakhand|

नैनीताल सांसद और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए हिंसा और दंगे में घायल पत्रकारों, निगम कर्मचारीयों और पुलिस कर्मियो का हाल-चाल जाना। सांसद ने इन सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ कानून व्यवस्था का जायजा भी लिया।


केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट सबसे पहले बृजलाल अस्पताल पहुंचे और हिसा मे घायल पत्रकार का हाल-चाल जाना। इसके बाद भट्ट कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे जहां बनभूलपुरा दंगे में घायल लोगों से मिले और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की । अस्पताल से निकलने के बाल वह सीधा बनभूलपुरा कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने पथराव और आगजनी में घायल हुए पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। साथ ही एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा से वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट ली। मंत्री ने सभी घायलों का हालचाल जानने के बाद हिंसा मे घायल हुए सभी लोगों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। इसके बाद सांसद अजय भट्ट प्रेस छायाकार राजेंद्र बिष्ट बबली के आवास में पहुंचे और उनका भी हालचाल जाना। भट्ट ने अधिकारियो को घायलो के बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए ।


दूसरी तरफ हल्द्धानी हिंसा के 25 आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। सभी आरोपियों का कढ़ी सुरक्षा के बीच हल्द्धानी के बेस अस्पताल में मेडिकल परीक्षण चल रहा है। अन्य आरोपियों के लिए पुलिस अलग अलग राज्य में दबिश दे रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा