श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भाजपा ने महेंद्र भट्ट को बनाया प्रत्याशी

uttrakhand news\bjp\mahendra bhatt\ Shreshth Uttrakhand|

उत्तराखंड से खाली हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी घोषित करने पर कांग्रेस ने सवाल उठाएं। बीजेपी के इस फैसले पर कांग्रेस ने आश्चर्य जताया। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बीजेपी से पूछा है कि बीजेपी को महेंद्र भट्ट में ऐसा क्या दिखा कि उन्होंने उनको राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया। दसौनी ने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति मोदी लहर मे भी अपनी विधानसभा सीट नहीं बचा पाया उसको पार्टी राज्यसभा भेजने जा रही है जबकि इनसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता भाजपा मे मौजूद है। इससें पता चलता है कि भाजपा के नेताओं का भारी टोटा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि महेंद्र भट्ट साप्रदायिक जहर फैलाने वाले अध्यक्ष है जोशीमठ भूधंसाव के दौरान भी उनके बयान जहर घोलने वाले थे। जिस कारण बद्रीनाथ की जनता ने उन्हें विधानसभा चुनाव मे बहार का रास्ता दिखाया था।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत की सरकार है। लिहाजा उनका राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। दूसरी तरफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा ने खुशी जताई है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र विष्ट ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में पार्टी काफी मजबूती से आगे बढ़ रही है उन्होंने संगठन और सरकार के बीच अच्छा तालमेल बनाया हुआ है। पार्टी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है और वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा