श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हल्द्वानी में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, चारों ओर गूंजा ‘जय श्रीराम’

हल्द्वानी में नवरात्रि के मौके पर श्रीराम बारात शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने भी इस शोभा यात्रा में शिरकत की।
Shri Ram Baraat Shobha Yatra

Shri Ram Baraat Shobha Yatra: नवरात्रि के मौके पर हल्द्वानी में राम बारात का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के हजारों लोगों ने शिरकत की। इस दौरान राम बारात निकलने से पूरा शहर भगवामय हो गया।

राम बारात लटूरिया बाबा आश्रम से रामलीला मैदान तक निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर राम बारात का स्वागत किया।

राम बारात में विभिन्न प्रकार की धार्मिक झांकियां भी निकाली गई। भगवान श्रीराम की बारात पूरी तरह भक्तिमय नजर आई। इस दौरान सांसद अजय भट्ट सहित क्षेत्र के अन्य लोग भी राम बारात में सम्मिलित हुए।

देर रात तक आयोजित राम बारात में भारी संख्या में हल्द्वानी के अलावा दूसरे जगह से पहुंचे राम भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए। शहर में निकाली गई राम बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया। जहां उत्तराखंड की संस्कृति के साथ-साथ मर्यादा श्रीराम के जीवनी पर आधारित झांकियां भी निकल गई।

डीजे की धुन पर राम बारात में पुरुष, महिला, बच्चे सभी नाच रहे थे। सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने राम बारात पर पुष्पवर्षा भी की।

भगवान राम की बारात में सबसे आगे युवाओं का समूह तिरंगा लेकर बाइक पर चल रहा था। उसके बाद हनुमान जी का विशाल स्वरूप, फिर छोलिया नृत्य और फिर ऊंट चल रहे थे। इनके पीछे-पीछे गणेश जी की झांकी, काली माता का अखाड़ा, भगवान जगन्नाथ की झांकी, राजस्थानी झांकी, निशान के साथ खाटू श्याम जी की झांकी, पंजाबी झांकी समेत लगभग 30 झांकियां थीं।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हम सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री राम बारात के अवसर पर हम सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित करते हैं।

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश