श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

खाई में गिरा मैक्स वाहन, 14 यात्री घायल; 2 की हालत गंभीर

Champawat Road Accident News: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक मैक्स वाहन सोमवार को खाई में गिर गया, जिससे 14 लोग घायल हो गए। घायलों में से 2 की हालत गंभीर है।
champawat road accident news max vehicle falls into ditch

Champawat Road Accident: उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। चंपावत जिले में सोमवार को हुए एक हादसे में मैक्स गाड़ी (UK03TA0043) बिरगुल रोड से नीचे खाई में गिर गई। इस घटना में 14 लोग घायल हो गए।

लोहाघाट अस्पताल में घायलों को कराया गया भर्ती

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 से अस्पताल पहुंचाया। सभी का लोहाघाट अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मैक्स गाड़ी में 15 से 20 लोग थे सवार

सोमवार शाम को पुलिस कन्ट्रोल रूम द्वारा जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को सूचना दी गई कि बिरगुल रोड में एक मैक्स गाड़ी रोड से नीचे खाई में गिर गई है, जिसमें 15 से 20 लोग सवार थे।

देवीधुरा में फलों से खेला गया बग्वाल युद्ध, सीएम धामी बने साक्षी

चंपावत के रहने वाले हैं सभी घायल

सभी लोग चंपावत जिले के ही रहने वाले हैं। फिलहाल हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैक्स गाड़ी में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थी। प्रथम दृष्टया ओवरलोड हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

चंपावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 85 लाख की स्मैक के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

दो लोगों को हायर सेंटर किया गया रेफर

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाल कर सड़क पर लाया। मौके पर पहुंची दो एंबुलेंस के जरिए 14 घायलों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि 12 घायलों का उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा