श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रोपवे से जोड़ा जाएगा यमुनोत्री धाम, जल्द शुरू होगा काम

Uttarkashi में Yamunotri Dham Ropeway Project पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत 200 करोड़ रुपये है। पढ़ें, पूरी खबर...
yamunotri dham ropeway project पर जल्द शुरू होगा काम

Yamunotri Dham Ropeway Project Uttarkashi: यमुनोत्री धाम को रोपवे से जोड़ने वाली परियोजना पर इसी वर्ष काम शुरू होने की उम्मीद है। 200 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली 3.09 किमी लंबा यह रोपवे दस टावर से होकर गुजरेगा। इससे पहले निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए खरसाली से यमुनोत्री तक एक अस्थायी रोपवे भी बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने की समय सीमा तीन वर्ष निर्धारित की गई है। परियोजना पूर्ण होने के बाद तीर्थयात्री 15 मिनट में खरसाली से यमुनोत्री धाम पहुंच जाएंगे। वर्तमान में जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम पहुंचने में तीन से चार घंटे का समय लगता है।

Yamunotri Dham Ropeway project को पर्यावरण मंत्रालय से मिली मंजूरी

यमुनोत्री धाम रोपवे परियोजना निर्माण के लिए 3.8 हेक्टेयर वन भूमि की स्वीकृति’ वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मिल चुकी है। परियोजना के लिए खरसाली में चार हेक्टेयर भूमि ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग को पहले ही दे दी थी। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने रोपवे निर्माण का जिम्मा यमुनोत्री स्काई कार प्राइवेट लि. को सौंपा है।

Yamunotri Dham Ropeway project के सीईओ ने क्या कहा?

यमुनोत्री रोपवे परियोजना के सीईओ अविरल जैन ने बताया कि खरसाली में लोअर टर्मिनल स्टेशन व यमुनोत्री में अपर टर्मिनल स्टेशन के लिए साइट और खरसाली से यमुनोत्री तक लगने वाले टावरों के लिए स्थल का चयन भी किया जा चुका है। परियोजना के लिए करीब 120 पेड़ पातन के लिए चिह्नित किए गए हैं। हालांकि, अभी वन विभाग से पातन की अनुमति नहीं मिली है।

बड़कोट की समस्या का कब होगा हल? अब राष्ट्रपति को लोगों ने भेजे पोस्टकार्ड


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए