श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कठुआ आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल शहीद, घर में मचा कोहराम

कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच लाल शहीद हो गए। इनमें से एक Adarsh ​​Negi भी हैं। उनकी शहादत की खबर से घर में कोहराम मच गया है।
Kathua Terror Attack में Adarsh Negi शहीद

Adarsh Negi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले (Kathua Terror Attack) में उत्तराखंड के रहने वाले राइफलमैन आदर्श नेगी शहीद हो गए। वे अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों के सामने पहाड़ की तरह तनकर खड़े रहे। उनकी शहादत की खबर सुनने के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आदर्श नेगी के घर पर लोगों का तांता लग गया है। उनके पिता किसान हैं।

घर में सबसे छोटे थे Adarsh Negi

आदर्श नेगी (26) टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श ने बारहवीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से हुई। इसके बाद 2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। आदर्श तीन भाई-बहन में सबसे छोटे थे। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और भाई चेन्नई में नौकरी करता है।

फरवरी में घर आए थे Adarsh Negi

आदर्श इसी साल फरवरी में अपने ताऊ के लड़के की शादी में घर आए थे। सोमवार देर रात उनके शहीद होने की खबर परिजनों को दी गई। यह जानकारी मिलते ही उनके घर में मातम छा गया।

Bhupendra Negi: लद्दाख में शहीद हुआ पौड़ी का लाल, गांव में छाया मातम

सीएम धामी ने Adarsh Negi की शहादत पर व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में टिहरी जिले के आदर्श नेगी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां भारती की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त आदर्श नेगी का यह सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

आतंकी हमले में शहीद होने वाले सभी जवान उत्तराखंड के

आतंकी हमले में शहीद होने वाले सभी पांच जवान उत्तराखंड के हैं। शहीद होने वालों में सूबेदार आनंद सिंह कांडाखाल रुद्रप्रयाग, हवलदार कमल सिंह लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल, राइफल मैन अनुज नेगी रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल, राइफलमैन आदर्श नेगी, कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल और नायक विनोद सिंह, जखणीधार टिहरी गढ़वाल के हैं।

इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स नाम के आतंकी संगठन ने ली है। यह प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ही एक शाखा है। संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला 26 जून को डोडा में मारे गए 3 आतंकियों की मौत का बदला है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कठुआ हमले पर जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर लिखा- कठुआ के बदनोटा में एक आतंकी हमले में हमारे पांच बहादुर भारतीय सैनिक शहीद हो गए। उनकी मौत से मुझे बहुत दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ है। इस मुश्किल समय में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है। मैं इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले में घायल जवानों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, पांच जवान हुए शहीद


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन