श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का निधन, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

केदारनाथ विधायक Shaila Rani Rawat का निधन हो गया। उन्होंने मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम धामी ने शोक व्यक्त किया है। पढ़ें, पूरी खबर...
kedarnath mla Shaila Rani Rawat dies

Kedarnath MLA Shaila Rani Rawat Passed Away: केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का मंगलवार रात निधन हो गया। रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन सफल नहीं होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। वह दो दिन से मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद भी वह उबर नहीं पाईं। उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार की स्थिति में उन्हें एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर ले जाने की तैयारी की गई थी, लेकिन उनका शरीर साथ नहीं दे रहा था, जिसके बाद उपचार के दौरान मंगलवार रात साढ़े दस बजे उनका निधन हो गया।

शैला रानी रावत का पार्थिव शरीर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा के मंत्री पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे।

Shaila Rani Rawat को 2017 में हुआ था कैंसर

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शैला रानी रावत गिर गईं थी, जिससे उन्हें आंतरिक चोट आई थी। चोट से मांस फटने के कारण उन्हें कैंसर भी हो गया था। करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटीं और फिर से राजनीति में सक्रिय हो गईं।

By-Elections 2024: बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर मतदान जारी

Shaila Rani Rawat की रीढ़ की हड्डी में था फ्रैक्चर

कुछ माह पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिरने के कारण शैला रानी रावत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। परिजनों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई, पर वह सफल नहीं हो पाईं।

सीएम धामी ने जताया शोक

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, केदारनाथ विधानसभा से लोकप्रिय विधायक शैला रानी रावत के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। ऊं शांति!

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौत


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन