श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Haldwani: मधुमक्खियों के हमले से सड़क पर मची अफरातफरी, 60 लोगों को काटा

Bees Stung 60 People In Haldwani

Bees Stung 60 People In Haldwani: हल्द्वानी में कॉलटैक्स काठगोदाम के पास मंगलवार को मधुमक्खियों ने राहगीरों और बाइक सवारों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए कई लोग सड़क पर लेट गए। लोगों के सड़क पर लेटने से सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान करीब 60 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किसी ने छत्ते पर मारा पत्थर

कॉलटैक्स नहर कवरिंग रोड से लगे होटल के पीछे एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। बताया जा रहा है कि किसी ने छत्ते में पत्थर मार दिया। पत्थर मारने के बाद मधुमक्खियां उग्र हो गई और वह लोगों पर हमला करने लगीं। नहर कवरिंग रोड से नैनीताल रोड तक मधुमक्खियों ने लोगों को जमकर काटा। मधुमक्खियों के काटने से लगभग 60 लोग घायल हो गए।

तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल

मधुमक्खियों के हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने आप को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कोई सड़क पर लेट गया तो कोई दुकानों की तरफ भागने लगा, सभी अपने आप को बचाने का प्रयास करने लगे। मधुमक्खियों ने कुसुमखेड़ा निवासी प्रणय, कंचन व आकाश को बुरी तरह से काट लिया। तीनों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौत


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा