श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लव अफेयर से नाराज भाई ने बहन का रेता गला, रात भर शव के पास बैठा रहा

Roorkee Horror Killing: उत्तराखंड में बहन के लव अफेयर से नाराज भाई ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
roorkee crime news brother slits sister throat

Roorkee Crime News: उत्तराखंड से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बहन के लव अफेयर से नाराज भाई ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और रात भर शव के पास बैठा रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भाई को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह पूरा मामला हरिद्वार जिले के रुड़की में सामने आया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 24 वर्षीय शाइस्ता उर्फ फिजा का पड़ोसी युवक से लव अफेयर चल रहा था। यह बात जब लड़की के छोटे भाई अमन को पता चला तो उसने बहन से युवक से बात न करने की हिदायत दी। इसके बावजूद फिजा नहीं मानी। उसने प्रेमी के साथ बातचीत जारी रखी।

रविवार के दिन फिजा की मां किसी काम से अपने मायके देवबंद चली गई। रात को फिजा प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। यह उसके भाई ने देख लिया। इस पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान अमन ने चाकू से बहन का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

रात भर शव के पास बैठा रहा आरोपी

आरोपी अमन शव को अपने पास रखकर रातभर बैठा रहा। सुबह 5 बजे उसने अपनी मां को इस घटना के बारे में जानकारी दी। जब यह घटना लोगों ने सुनी तो वे दंग रह गए। सोमवार को एसपी देहात स्वपन किशोर और कोतवाल शांति कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पदयात्रा करेंगे पूर्व सीएम हरीश रावत, BJP का पलटवार

फिलहाल पुलिस आरोपी भाई से पूछताछ करने में जुटी हुई है। इस संबंध में कोई तहरीर अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है। एसपी देहात ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

लोगों का मानना है कि अगर मां घर पर होती तो फिजा की जान बच सकती थी। वहीं, बेटी की मौत से मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उसका तो यह कहना है कि अगर वह मायके नहीं जाती तो आज बेटी जिंदा होती।

लोगों के तानों से परेशान था अमन

बताया जाता है कि आसपास के लोगों को फिजा और युवक के लव अफेयर के बारे में जानकारी थी। इसे लेकर लोग अमन को ताना भी मारते थे। इससे अमन को बहन के ऊपर गुस्सा आने लगा। यही वजह है कि उसने अपनी बहन को ही मौत के घाट उतार दिया।

रहम की भीख मांगती रही बहन

आरोपी ने बताया कि बहन उससे रहम की भीख मांग रही थी। वह कहती रही कि अब वह युवक से बात नहीं करेगी, लेकिन मेरे ऊपर गुस्सा हावी था। इसलिए मैंने उसकी एक न सुनी और उसका गला रेत डाला।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए