श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ मंदिर विवाद पर सक्रिय हुई कांग्रेस, पुतला दहन कर जताया विरोध

Kedarnath Temple Controversy: अब कांग्रेस भी दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने को लेकर हो रहे विवाद पर कूद पड़ी है। कांग्रेसियों ने धामी सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया है।
congress burnt effigy utttarakhand government

Kedarnath Temple Controversy: उत्तराखंड में केदारनाथ विवाद को अब कांग्रेस ने भी मुद्दा बनाना ठान लिया है, जिसको लेकर अब कांग्रेस भी सड़कों पर उत्तर आई है। आज धर्मनगरी हरिद्वार में कांग्रेस ने पुतला दहन कर दिल्ली के बुराड़ी में बन रहे केदारनाथ मंदिर का विरोध किया और भाजपा सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस ने इसे केदारनाथ धाम के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ बताया।

Kedarnath Temple Controversy: लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर का शिलान्यास कर धामी सरकार ने केदारनाथ धाम के प्रति लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। उसके विरोध के लिए आज हमने पुतला दहन किया है। आने वाली 24 जुलाई को हर की पौड़ी पर मां गंगा में स्नान करके हमारे प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा केदारनाथ के लिए यहां से यात्रा भी करेंगे और भाजपा सरकार के असली चेहरे को जनता के सामने लाएंगे।

Kedarnath Temple Controversy: कांग्रेस चुप नहीं रहेगी

इस दौरान कांग्रेसी नेता वरुण बालियान ने कहा कि केदारनाथ धाम के प्रति लोगों की आस्था है। ऐसे में भाजपा सरकार द्वारा लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है, जो कि कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। आज कांग्रेस द्वारा पुतला दहन कर भाजपा सरकार को यह चेताया गया है कि अगर आप इसी तरह लोगों की आस्था से खिलवाड़ करेंगे तो कांग्रेस चुप रहने वाली नहीं है और लगातार आपकी सच्चाई को जनता तक पहुंचाएगी। कांग्रेस जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी।

मंगलौर में फिर नहीं खिला कमल, काजी निजामुद्दीन ने जीत का लगाया ‘चौका’

उत्तरकाशी में भी कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

उत्तरकाशी के हनुमान चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों का कहना है कि जिस प्रकार भाजपा सरकार द्वारा केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ छेड़-छाड़ करके हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया, उसके खिलाफ सभी की भावनाए आहत हुई हैं। सरकार अगर जल्दी ही यह निर्णय वापस नहीं लेती है तो इसका कड़ा विरोध किया जायेगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष राणा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की मंशा उत्तराखंण्ड का विकास करने का नहीं है। वह यहां की अर्थव्यवस्था, जोकि पर्यटन पर निर्भर है, को खत्म करना चाहती है।

कांग्रेस ने उपचुनाव में किया क्लीन स्वीप, क्या बोले पूर्व सीएम हरीश रावत?


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए