श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, वृक्षारोपण कर लोगों को किया गया जागरूक

उत्तराखंड में आज Harela Festival मनाया जा रहा है। इस मौके पर रुड़की में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया।
harela festival uttarakhand planting trees in kanya pathshala roorkee

Harela Festival Uttarakhand: उत्तराखंड में आज हरेला पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व लोक संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण के साथ जुड़ाव का प्रतीक है। हरेला पर्व के मौके पर रुड़की के गणेशपुर स्थित कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय परिसर में सभी ने साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।

Harela Festival: प्रत्येक बूथ पर 10 पेड़ लगाएगी भाजपा

भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आज उत्तराखंड का सबसे लोकप्रिय पर्व हरेला पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी हरेला पर्व पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ से मुहिम चला रही है, जो आज से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी, जिसमें प्रत्येक बूथ पर 10 पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाएं। साथ ही उसका संरक्षण भी करें।

Harela Festival: प्रकृति को महत्व देना परंपरा

विद्यालय प्रबंधक सुंदर लाल ने कहा कि प्रकृति को महत्व देने की हमारी परंपरा रही है। हम प्रकृति के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं। हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति संरक्षण और अपनी संस्कृति के साथ ही उत्सवों को मनाए जाने की परंपरा को बनाए रखना होगा।

कान पकड़ा, माफी मांगी… अभद्र टिप्पणी करने वाले युवकों को गंगा सभा ने यूं सिखाया सबक

वृक्षारोपण कर मनाया गया Harela Festival

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने कहा कि आज कन्या पाठशाला में सभी प्रबंधक, शिक्षकों व भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम का हिस्सा बनकर एक-एक पौधा अवश्य लगाना है।

मंगलौर में फिर नहीं खिला कमल, काजी निजामुद्दीन ने जीत का लगाया ‘चौका’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा