श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पतंजलि विवि में युवा धर्म संसद का CM धामी ने किया शुभारंभ, युवाओं को किया संबोधित

हरिद्वार के पतंजलि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय युवा धर्म संसद का आयोजन किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युवा धर्मा संसद का शुभारंभ किया और युवाओं को संबोधित किया।
CM Dhami Inaugurated Youth Religion Parliament

CM Dhami Inaugurated Youth Religion Parliament: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने पतंजलि में आयोजित दो दिवसीय युवा धर्म संसद में भाग लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आने वाला युग युवाओं का काल है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाली चुनौतियों और भारत को विकसित देश बनाने को लेकर भविष्य में विभिन्न कार्य होने हैं, उसमें युवाओं की विशेष भूमिका रहने वाली है और इस प्रकार की धर्म संसद के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा मिल सकती है।

प्रदेश में वर्षा के कारण हुई क्षति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्षा का समय उत्तराखंड के लिए हमेशा चुनौती पूर्ण रहा है। कई जगह भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। कई जगहों पर कई अन्य आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए सभी विभागों को अलर्ट किया गया है। सीएम धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचा जाए, ताकि वहां रेस्क्यू अभियान चलाया जा सके।

धर्म संसद के दौरान स्वामी रामदेव ने कहा कि इस युवा धर्म संसद का उद्देश्य युवाओं को कैरेक्टर के साथ करियर चरित्र निर्माण करना है। समाज का निर्माण तभी बेहतर होगा, तभी भारत की युवा पीढ़ी संस्कारी हो।

भारत के युवा इस एहसास के साथ भारत को विश्व गुरू बनाने में आगे बढ़ें कि वह राम और कृष्ण के वंशज हैं। यदि यह सब विचार हमारे युवाओं में आ जाएंगे तो मुझे यकीन है कि 2047 से पहले ही भारत विश्व गुरु बन जाएगा और मुझे यकीन है कि इन धर्म संसद से युवा जागृत होंगे।

Child Protection Home: कमिश्नर ने बालक आत्महत्या मामले में दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए