श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सवा क्विंटल पुष्पों से हुई मां बगलामुखी की पूजा, मनाई गई माँ बगलामुखी जयंती

Maa Baglamukhi Jayanti | Maa Baglamukhi | Baglamukhi Jayanti | Shreshth Uttarakhand

Maa Baglamukhi Jayanti: आज देशभर में माँ बगलामुखी जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। वहीं रुड़की में माँ बगलामुखी के एकमात्र संस्थान श्री कृष्ण वैदिक ज्योतिष केंद्र में माँ बगलामुखी की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सवा क्विंटल अभिमंत्रित पुष्पों के द्वारा मां का विशेष पूजन भी किया गया। इस दौरान दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी धर्म लाभ उठाया।

13 मई से शुरू हुए त्रिदिवसीय अनुष्ठान का आज मां बगलामुखी जयंती के अवसर पर महायज्ञ के साथ समापन किया गया। मां बगलामुखी सिद्ध उपासक आचार्य लोकेश जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मां बगलामुखी जयंती का पावन पर्व बड़े हर्षउल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जगहों से साधु, संत, महात्मा, आचार्य यहां पहुंचे हैं, जिनका आशीर्वाद श्रद्धालुओं को मिला है।

आचार्य लोकेश महाराज ने बताया कि वैदिक विद्वान आचार्यों के सानिध्य में सवा क्विंटल अभिमंत्रित पुष्पों के द्वारा मां का विशेष पूजन कर महायज्ञ संपन्न किया जा रहा है। वहीं श्रद्धालुओं ने कहा कि हम सबको मां बगलामुखी पर असीम विश्वास है, मां सबके बिगड़े काम बनाती है। जो भी भक्त मां के दर पर विश्वास के साथ अपनी समस्याओं को लेकर आता है, मां बगलामुखी उनका जरूर कल्याण करती हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा