श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, जानिए सच

woman murder case | haridwar woman murder case | uttarakhand crime |

Woman Murder Case : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में हुई अज्ञात महिला की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने मारकर खाई में फेंक दिया था। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि 16 मई को मनसा देवी पैदल मार्ग के पास खाई में एक महिला का शव मिला था। महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान थे, जिससे उसकी हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा था। हत्या की शिकायत दर्ज कराने कोई नहीं पहुंचा तो पुलिस ने खुद वादी बनकर मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने और अन्य माध्यमों से जांच-पड़ताल करने पर महिला के साथ दो अन्य लोग एक पुरुष और एक महिला आती हुई नजर आई। इनको चिह्नित करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर सामने आया कि मृतक महिला का नाम पूजा था और वह रोशन के साथ लिव इन में रह रही थी। रोशन की शादी होने के बाद पूजा को लेकर लगातार रोशन और उसकी पत्नी में झगड़ा हो रहा था। इसलिए उन्होंने पूजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। रोशन ने पूजा को हरियाणा से हरिद्वार लाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा