श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

परमार्थ निकेतन स्टाफ के एक शख्स ने की आत्महत्या, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Parmarth Niketan | Uttarakhand Parmarth Niketan | Uttarakhand Crime |

Parmarth Niketan : पौड़ी जिले के थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत तीर्थनगरी क्षेत्र के परमार्थ निकेतन में मंगलवार देर शाम निकेतन के एक स्टाफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शख्स के आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बता दें कि मंगलवार को ही एम्स ऋषिकेश में दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गंगा आरती में भाग लेने परमार्थ निकेतन पहुंचीं थीं। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह भी गंगा आरती में शामिल हुए थे।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जाने के बाद निकेतन के स्टाफ लक्की (40) ने अपने ही घर जोकि परमार्थ निकेतन के परिसर में था, एक कमरे में आत्महत्या कर ली। वहीं, उसका परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। बताया जा रहा है मृतक शख्स आश्रम का ही स्टाफ था। पौड़ी एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि परमार्थ निकेतन के अन्दर एक शख्स ने फांसी लगाईं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लक्की को नीचे उतार कर एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

पौड़ी एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लक्की ने क्योँ फांसी लगाईं, इस बात का खुलासा परिवार और आश्रम के अन्य स्टाफ से पूछताछ के बाद होगा। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा