श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नैनीताल: गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 6 लोगों की मौत; CM धामी ने जताया शोक

Nainital Road Accident: नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां गहरी खाई में टैक्सी के गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। सीएम धामी ने हादसे पर शोक जताया है।
Nainital Road Accident: नैनीताल में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

Nainital Road Accident: नैनीताल जिले में बुधवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां गहरी खाई में एक टैक्सी के गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग घायल हो गए। घायलों को पहले पतलोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है।

ओखलखांडा में हुआ सड़क हादसा (Nainital Road Accident)

मिली जानकारी के मुताबिक, एक टैक्सी हल्द्वानी से पुटपुड़ी जा रही थी। शाम करीब साढ़े 6 बजे ओखलखांडा के पतलोट मोटर मार्ग से दो किमी पहले अनरबन के पास टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में जा गिरी। इससे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

Nainital Road Accident: मौके पर पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा

हादसे की सूचना पर विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे। पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पतलोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों और घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि टैक्सी के खाईं में गिरने पर ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को भी घटना से अवगत कराया। मृतकों में 30 वर्षीय चालक भुवन चंद्र भट्ट, 38 वर्षीय उमेश परगांई, 19 वर्षीय ममता भट्ट, 13 वर्षीय कविता परगांई, 33 वर्षीय पार्वती देवी और 36 वर्षीय महेश चंद्र परगांई शामिल हैं। विधायक ने प्रशासन से मृतकों और घायलों का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और जिला प्रशासन पर लगाए आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात साढ़े 9 बजे तक पुलिस और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। हालांकि, खनस्सू थानाध्यक्ष ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान जारी रखा। उन्होंने यह भी बताया कि नेटवर्क की समस्या से सड़क हादसे की सूचना देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि बदहाल सड़कें भी हादसे की वजह रही।

नरकोटा के पास वाहन के ऊपर गिरा पत्थर, दो लोगों की हुई मौत

सीएम ने दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

सीएम धामी ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि नैनीताल के खनस्यू झड़गांव के निकट टैक्सी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन, बचाव दल और डॉक्टरों की टीमें राहत कार्यों में जुटी है।

यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। प्रशासन को इस दुर्घटना की जांच और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए निर्देश दिए हैं।

केदारनाथ धाम में लगाए गए ब्रह्म कमल के पौधे, भगवान शिव को करते हैं अर्पित


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा