श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

आग लगने पर ब्लास्ट नहीं होगा यह गैस सिलेंडर, वजन जान चौंक जाएंगे आप

Composite Gas Cylinder के कई फायदे हैं। इसमें आग लगने पर ब्लास्ट नहीं होगा। इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान है। इसका वजन जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
composite gas cylinder benefits: इस सिलेंडर में आग लगने पर नहीं होगा ब्लास्ट

Composite Gas Cylinder : इंडेन ने कंपोजिट घरेलू गैस सिलेंडर लांच किया है। कंपोजिट सिलेंडर पूरी तरह से ब्लास्ट प्रूफ है। यही नहीं, इसको कहीं भी लाने और ले जाने में आसानी होगी। कंपोजिट सिलेंडर खासकर पर्वतीय क्षेत्र के लिए बेहतर साबित हो रहा है, जहां लोगों को गैस सिलेंडर को दूर-दूर तक लाना और ले जाना पड़ता है।

Composite Gas Cylinder की हैं खूबियां

इंडेन के कंपोजिट गैस सिलेंडर का आकार छोटा होने के साथ ही इसकी कई खूबियां हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बनाया गया फाइबर परत का यह सिलेंडर आग लगने से ब्लास्ट नहीं, बल्कि सिकुड़ कर सिमट जाएगा। 15 किलो वजन का यह कंपोजिट सिलेंडर पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों के लिए सुविधाजनक है। साथ ही इसे महिलाएं व बुजुर्ग भी आसानी से उठा सकते हैं।

इंडियन ऑयल ने लॉन्च किया Composite Gas Cylinder

इंडियन ऑयल ने उत्तराखंड में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इंडेन गैस का कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च किया है। गैस एजेंसी अब लोगों को कंपोजिट सिलेंडर उपलब्ध कराने की प्राथमिकता दे रहे हैं। यही नहीं, नए कनेक्शन लेने वालों को भी अब कंपोजिट सिलेंडर की प्राथमिकता दी जा रही है। थ्री लेयर फाइबर मटेरियल (ब्लो-मोल्डेड हाई डेंसिटी पॉलीएथिलीन) से बना यह सिलेंडर पारदर्शी भी है, जिसमें उपभोक्ताओं को आसानी से गैस का लेवल दिख सकेगा। इसमें एलपीजी की घटतौली भी नहीं हो सकेगी।

चमोली में लैंटाना की लकड़ियों से बना सामान बेचकर महिलाएं बन रहीं लखपति

589 रुपये में मिलेगा कंपोजिट गैस सिलेंडर

पांच किलोग्राम खाली सिलेंडर में 10 किलो एलपीजी गैस भरी रहेगी। इसका कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को तीन हजार रुपये सिक्योरिटी मनी देनी पड़ेगी, जिसके बाद 10 किलो एलपीजी वाला यह सिलेंडर 589 रुपये का मिलेगा। कंपनी का दावा है कि सामान्य सिलेंडर के विस्फोट होने पर कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं, लेकिन इसमें विस्फोट नहीं होगा।

ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा Composite Gas Cylinder

हल्द्वानी के आशीर्वाद गैस एजेंसी के संचालक दिनेश भंडारी ने बताया कि आमतौर पर घरेलू गैस का सिलेंडर लोहे का होता है। इसका वजन भी करीब 30 किलो के आसपास होता है। ऐसे में लोगों को सबसे अधिक लाने और ले जाने में परेशानी होती है। इसके अलावा, कई बार आग लगने पर सिलेंडर में ब्लास्ट का भी खतरा पैदा रहता है। अब एजेंसी में ग्राहक भी कंपोजिट गैस सिलेंडर मांग रहे हैं। इस पर प्राथमिकता के आधार पर ग्राहकों को कंपोजिट सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

उत्तराखंड में हेली कंपनियों और होटल व्यवसायियों पर हजारों का चालान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा