श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पानी की दिक्कत को लेकर अनोखा प्रदर्शन, भजन-कीर्तन कर रहे प्रदर्शनकारी

Water Problem in Barkot

Water Problem in Barkot: उत्तराखंड के कई जिलों में इन दिनों पानी का संकट देखा जा रहा है। कई जगहों पर लोग पानी की दिक्कत को लेकर अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे नगर वासियों का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी महिलाएं भी पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय में डटी हुई हैं।

धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन आज विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका देखने को मिला। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तस्वीर के सामने भजन-कीर्तन किया। इस दौरान उन्होंने बड़कोट को यमुना नदी से पम्पिंग पेयजल योजना के लिए धनराशि स्वीकृति के लिए गुहार लगाई।

नगर पालिका बड़कोट के नगरवासी भगवान के साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार से भजन के माध्यम से अपनी मांगों को पूरा करने की बात कर रहे हैं। धरने पर बैठे लोग अपने-अपने तरीके से भजन-कीर्तन के दौरान अपनी मांग दोहरा रहे हैं। आपको बता दें, कि बड़कोट यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव भी है और यात्रा काल में हजारों श्रद्धालु बड़कोट में रात्रि विश्राम के लिए रुकते भी हैं और स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओ को भी पानी की किल्लत से परेशानी झेलनी पड़ती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा