श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पहाड़ों पर आसमान छू रही चाय की कीमत, रेट चार्ट देखकर हो जाएंगे हैरान…

एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। जिसमें उसने पहाड़ों पर खाने-पीने वाले चीजों का मूल्य शेयर किया, उसने बताया कि पहाड़ों पर 5 रूपये में बिकनी वाली चीजें दोगुनी दामों पर बिकती हैं।
Eatables prices in kedarnath | expensive food in kedarnath | Tea | Shresth Uttarakhand

Expensive Food in Kedarnath: चारधाम यात्रा की शुरूवात 10 मई से हो गई है। केदारनाथ धाम पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो पोस्ट हो रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ दिखाई दे रही है। सीएम धामी स्वयं चारधाम यात्रा को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं और व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं। कई जगहों पर भीड़ होने की वजह से जाम की भी स्थिति बन जा रही है। हालांकि प्रशासन यात्रा को सुगम बनाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।

युवक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

चारधाम यात्रा के कई वीडियो वायरल हुए, अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक दिख रहा है जो केदारनाथ में खाने-पीने वाले चीजों का मूल्य शेयर कर रहा है। वह कई दुकानों पर जाता है और कई चीजों का प्राइस बताता है। वायरल वीडियो से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहाड़ों पर इन सामानों की कीमत आसमान छू रही है। जिस सामान को आप 10 रूपये में लेते हैं, वह वहां 30 रूपये में बिक रही है।

https://www.instagram.com/p/C6_mOLWpr2c/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=invalid&ig_rid=378115e4-db9e-457e-829a-b037caae86fd

युवक ने खाने वाले चीजों का बताया मूल्य

वीडियो में युवक ने केदारनाथ में चाय, कोल्डड्रिंक, प्रसाद, कॉफी, मैगी आदि का मूल्य बताया है। यहां 10 रूपये की चाय 30 में, 10 की कॉफी 50 रूपये में बिकती नजर आई। वहां मैगी की कीमत 70, डोसा 150 रूपये व 20 रूपये की बोतल वाली कोल्डड्रिंक 50 रूपये में बेची जा रही है। पानी की 20 रूपये की बोतल के लिए आपको 100 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

आखिर क्यों बढ़ी कीमत

युवक ने वीडियो में यह भी समझाने का प्रयास किया कि आखिर केदारनाथ की पहाड़ियों पर इन चीजों का दाम क्यों बढ़ जाता है। युवक ने कहा कि नीचे से ऊपर तक सामान लाने में मेहनत लगती है और जो लेबर यह कार्य करता है उसका भी चार्ज लगता है, इस वजह से इन वस्तुओं के दाम बढ़ाए जाते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त