श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ धाम से 100 मीटर पहले पहाड़ी पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Helicopter Emergency Landing Rudraprayag: केदारनाथ धाम में आज सुबह हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग हुई। इसमें पायलट समेत 6 यात्री सवार थे।
Helicopter Emergency Landing Rudraprayag Shresth Uttarakhand

Helicopter Emergency Landing Rudraprayag: रुद्रप्रयाग में पायलट सहित 06 यात्रियों को लेकर सिरसी हेलीपैड से श्री केदारनाथ धाम आ रहे क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर को कुछ तकनीकी समस्या के कारण सुबह करीब 7 बजकर 5 मिनट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। यह लैंडिंग केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले हुई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 यात्री सवाल थे।

हेलीकॉप्टर से सवार सभी यात्री सुरक्षित

पायटल कल्पेश ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं l हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की वजह रूडर का खराब होना बताया जा रहा है।

घटना की होगी जांच

गढ़वाल मंडल के आयुक्त वीएस पांडे ने एएनआई को बताया कि इस हेलीकॉप्टर ने 2 चक्कर लगाए। तीसरे चक्कर में, इसके ब्लेड अचानक खराब हो गए और पायलट की सूझबूझ के कारण हेलीकॉप्टर सुरक्षित उतर गया और एक बड़ा हादसा टल गया। यूकेएडीए घटना की तकनीकी जांच करेगा।

यह भी पढ़ें:

चमत्कार! केदारनाथ धाम में गहरी खाई में गिरी बच्ची, सुरक्षित निकली बाहर

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने क्या कहा?

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ धाम से थोड़ी दूरी पर तकनीकी खराबी के कारण इसकी आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इसमें 6 यात्री और एक पायलट सवार थे। ये सभी सुरक्षित हैं।

10 मई को खुले थे केदारनाथ धाम के कपाट

बता दें कि चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई से हुई है। इसके तहत श्रद्धालु केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करते हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खोले गए थे। बता दें कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अभी तक 3,40,123 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। यात्रा के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रियों को चारधाम के दर्शन नहीं करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

केदारनाथ धाम में लाखों के आईफोन चोरी, सोना-चांदी और नगदी भी गायब


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा