श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मंगलौर सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया पर्चा दाखिल, सीएम रहे मौजूद

Uttarakhand By-Election

Uttarakhand By-Election: हरिद्वार की मंगलौर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन में उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत जिले के सभी विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार के राज में भाजपा मंगलौर ही नहीं बल्कि बद्रीनाथ उपचुनाव भी जीतने जा रही है।

मंगलौर से है पुराना नाता

वहीं भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वो पैराशूट प्रत्याशी नहीं है बल्कि मंगलौर से उनका पुराना नाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर हर वर्ग का उन्हें सहयोग मिल रहा है और इसी के दम पर वो उपचुनाव में जीत दर्ज करेंगे। नामांकन के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने नगर भर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। मंगलौर सीट पर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन दाखिल किया।

रवि बडोला की हत्या के खिलाफ लोगों का धरना-प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के नामांकन के बाद सीएम धामी गोपेश्वर पहुंचे, जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गोपेश्वर में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत कई अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा