श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बेटी की इच्छा को पूरा करने साइकिल से बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर निकला पिता

Father Daughter Story

Father Daughter Story: पिता अपने बच्चों की खुशी के लिए क्या कुछ नहीं करता। वह हमेशा अपनें बच्चों के लिए धूप में छांव बनकर खड़ा रहता है। एक ऐसे ही पिता बेटी की प्यार की कहानी हम आपको बता रहे हैं। उत्तराखंड में एक पिता-पुत्री की जोड़ी गुजरात से साइकिल पर बदरी-केदारनाथ धाम की यात्रा पर आई है। गुजरात के सूरत में रहने वाले कागद अशोक जीना भाई और उनकी आठ साल की बेटी कृष्णा बदरी-केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए हैं।

ये दोनों अपने लिए नहीं, बल्कि गुजरात के समाजसेवी नितिन जानी के लिए प्रार्थना करने के लिए यात्रा पर निकले हैं। नितिन गरीबों के लिए मकान बनाते हैं। आठ साल की कृष्णा उनसे बहुत प्रभावित है और उसी ने पिता से देश के प्रसिद्ध मंदिरों में जाकर प्रार्थना करने की इच्छा जताई थी। बच्ची की इच्छा को देखकर पिता के कदम आगे बढ़े और वह साइकिल से ही द्वारिका से लेकर केदारनाथ, बदरीनाथ सहित देश के कई मंदिरों की यात्रा पर निकल पड़े।

कृष्णा और जीना भाई ने सोमवार को धारी देवी मंदिर का दर्शन किया। यहां से वह केदारनाथ की यात्रा पर निकल गए। कृष्णा ने बताया कि वह तीसरी कक्षा में पढ़ती हैं। कृष्णा ने बताया कि पिता जी के साथ घूमने में उसे बहुत मजा आ रहा है।
अशोक जीना भाई ने बताया कि वह गुजरात के साजियावादर गांव के निवासी हैं और वर्तमान में सूरत के हीराबाग में रहते हैं। वह वहां एंब्रायडरी कंपनी में मैनेजर हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कृष्णा गुजरात के प्रसिद्ध समाजसेवी नितिन जानी के कार्यों से बेहद प्रभावित है। बेटी ने ही उनसे कहा था कि नितिन गरीबों के लिए इतना काम करते हैं, इसलिए हम उनके लिए मंदिरों में जाकर भगवान से प्रार्थना करेंगे। जीना भाई ने बताया कि बेटी की इच्छा पर 20 अप्रैल को उन्होंने यात्रा शुरू की।उन्होंने बताया कि सूरत से द्वारिका होते हुए वह हरिद्वार से ऋषिकेश को निकले व अब केदारनाथ के लिए जा रहे हैं। केदारनाथ के बाद वह बदरीनाथ जाएंगे। वहां से वापसी में अयोध्या, पशुपतिनाथ, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम तक की यात्रा साइकिल से करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा