जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) ने 30 जून 2024 को भारतीय सेना की कमान संभाल ली है। उन्होंने जनरल मनोज पांडे की जगह ली है। उपेंद्र द्विवेदी फरवरी में उप सेना प्रमुख थे। वो भारतीय सेना के 30वें प्रमुख जम्मू और कश्मीर राइफल्स से संबंध रखते हैं और उन्हें चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर कार्य करने का व्यापक अनुभव है। जनरल द्विवेदी ने 13 लाख जवानों वाली सेना की कमान ऐसे समय में संभाली है, जब भारत चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चुनौतियों समेत कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है।
![heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |](https://shresthuttarakhand.tv/wp-content/uploads/2024/07/rain-300x184.jpg)