श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Earthquake in Taiwan: भरभराकर गिरीं इमारतें, देखिए तबाही का मंजर


ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह जोरदार भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई है। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कई घर और गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गईं। इसकी पुष्टि यूएसजीएस यानी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने की है यूएसजीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भूकंप का सेंटर ताइवान के हुलिएन शहर से 18 किलोमीटर (11 मील) दक्षिण में 34.8 किलोमीटर की गहराई पर था। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई है। भूकंप के झटके के कारण दक्षिणी जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। सेंट्रल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 25.0 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में प्रशांत महासागर में 15.5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। एजेंसी के मुताबिक मियाकोजिमा द्वीप सहित क्षेत्र के सुदूर जापानी द्वीपों में तीन मीटर (10 फीट) ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका है। ताइवान के हुआलियन से भूकंप की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जिनमें इमारतों को ढहते हुए देखा जा सकता है। भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही ताइवान में हुई है। देशभर में ट्रेन सेवाएं ठप कर दी गई हैं। कई शहरों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं आई है। इमारतों में तमाम लोग फंसे हैं। जिन्हें राहत बचाव एजेंसियों द्वारा बाहर निकाला जा रहा है।


संबंधित वीडियो

Latest Hindi NEWS​

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा