श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची Team India, नेपाल को हराया

Womens Asia Cup 2024

Womens Asia Cup 2024: महिला एशिया कप में मंगलवार को हुए मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नेपाल की टीम को 82 रनों से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा है। रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार को भारत और नेपाल के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने नेपाल को हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

शेफाली ने नेपाली गेंदबाजों की ली जमकर खबर (Womens Asia Cup 2024)

इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 81 रनों की पारी खेली। जबकि दयालन हेमलता ने 47 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 122 रनों की बड़ी साझेदारी की। जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी नाबाद 28 रन बनाए। नेपाल की गेंदबाज सीता राणा ने इस मैच में दो विकेट लिए, वहीं कविता जोशी को भी एक विकेट मिला।

मात्र 96 रन बना सकी नेपाल (Womens Asia Cup 2024)

भारत द्वारा दिए गए 179 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछे करते हुए नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 96 रन बना सकी और भारतीय टीम इस मैच को 82 रनों से जीत गई। नेपाल की ओर से सलामी बल्लेबाज सीता राणा ने 18 रन बनाए, वह टीम की टॉप स्कोरर रहीं। वहीं, भारत की ओर से स्पिनर दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। अरुंधति रेड्डी और राधा यादव को भी 2-2 सफलता प्राप्त हुई।

IND vs NEP: नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी भारतीय टीम


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए