श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Uttarakhand By Election: भाजपा प्रत्याशी ने विपक्षियों पर साधा निशाना, यह बोले


Uttarakhand By Election 2024 : रूड़की की मंगलौर विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उप चुनाव होना है।भाजपा ने करतार सिंह भड़ाना को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मंगलौर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने भाजपा हाईकमान का आभार जताते हुए इस बार मंगलौर विधानसभा सीट भाजपा की झोली में डालने का दावा किया। भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने सोमवार को प्रेस वार्ता की।

बता दें, मंगलौर विधानसभा सीट को अब तक हाजी और काजी का ही गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार हाजी-काजी के गढ़ में सेंध लगाने भाजपा से करतार सिंह भड़ाना पहुंचे हैं और अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। भड़ाना ने पत्रकार वार्ता कर अपने विपक्षियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार मंगलौर की जनता उनके साथ है और उन्हें 36 बिरादरियों का समर्थन मिल रहा है। कहा कि मंगलौर की जनता का उनके ऊपर कर्ज है, जिसे चुकाने के लिए वह आए है। उन्हें मंगलौर क्षेत्र का विकास करना है, इसलिए वह जनता के बीच आए हैं।

करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता इस बार उन्हें सेवा करने का मौका जरूर देगी। उन्होंने कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि वह मंगलौर को बैंगलौर बना देंगे। देश और विदेश में बीजेपी की धूम है और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास किया है। उन्होंने सीएम धामी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में इस बार पांच सीट जीतकर इतिहास रच दिया है। मंगलौर उपचुनाव में भी जीतकर एक नया इतिहास रचेंगे।

मंगलौर उप चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं और अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के नारसन में भाजपा उप चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे। तीनों नेताओं ने उप चुनाव में जीत का दावा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को भी टिप्स दिए।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मंगलौर की जनता विकास चाहती है और विकास के नाम पर वोट करेगी। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में पांचों सीटें बीजेपी के खाते में आई हैं। वहीं, अगर उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो प्रदेश के अंदर की सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को ही मिली हैं। इससे साफ होता है कि जनता भाजपा को चाहती है और इस बार मंगलौर विधानसभा क्षेत्र की जनता विकास के नाम पर वोट कर जीत का इतिहास रचेगी। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

मंगलौर विधानसभा सीट से प्रत्याशी करतार भड़ाना ने कहा कि जनता का उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है। मंगलौर में इस बार परिवर्तन होगा। बता दें, जब से उत्तराखंड बना है, तब से इस सीट पर भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई है। अब यह देखने वाली बात होगी कि इस बार भाजपा हाजी-काजी के गढ़ को भेदने में कामयाब हो पाती है या नहीं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा