श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Teachers Day 2024: तीरथ सिंह रावत ने शिक्षकों और साहित्यकारों को किया सम्मानित

teachers day 2024 | tirath singh rawat |

Teachers Day 2024: शिक्षक दिवस पर ‘सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना’ के तहत चमोली में गीता स्वामी राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गोपेश्वर में गुरुवार को पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के आठ शिक्षकों और 10 साहित्यकारों को पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने सम्मानित किया। इस दौरान जनपद के 108 विद्यालयों में लघु पुस्तकालय स्थापित करने के लिए पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

गीता स्वामी राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के संरक्षण और सवर्द्धन के लिए कार्य शुरू किया है। इसके तहत हिंदी की पुस्तकों से दूर होती नई पीढ़ी को पुस्तकों से जोड़ने के उद्देश्य से विद्यालयों में लघु पुस्तकालय स्थापित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया की सभी भाषाओं को जानना बुरा नहीं है, लेकिन अपनी राष्ट्रभाषा को भी संरक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। कहा कि शिक्षक की जिम्मेदारी बढ़ी है। ऐसे में शिक्षकों का मैं स्वयं बहुत सम्मान करता हूं।

कार्यक्रम के दौरान सहित्यकार ज्योति बिष्ट, मुरली दिवान, रोशनी पोखरियाल, कुलदीप गैरोला, बृजेश रावत, दर्शन सिंह नेगी गढ़देशी, अनुराधा, भगत सिंह राणा ‘हिमाद’, शशि देवली, दीपक सती ‘प्रसाद’ को प्रमाण पत्र और पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, शिक्षक राकेश चंद्र थपलियाल, एकता नेगी, अनूप खंडूरी, बृजमोहन जोशी, मदन कपरवाण, गजपाल पुंडीर, रजनी नौटियाल और शिशुपाल सिंह बर्त्वाल को शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें : कवि शैलेश लोढ़ा ने गंगा में विसर्जित कीं पिता की अस्थियां, रामदेव भी रहे साथ में

कार्यक्रम के बाद जनपद के 108 विद्यालयों से आए शिक्षकों को लघु पुस्तकालय स्थापना के लिए पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान गीता स्वामी राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति भी दी।

यह भी पढ़ें : परिवहन विभाग अब दिल्ली मार्ग पर चलाएगा 70 CNG बसें, 18 सितंबर तक डाल सकते हैं टेंडर


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा