श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Taiwan Earthquake: भूकंप से झुक गई गगनचुंबी इमारतें, तबाही का मंजर


Taiwan earthquake: ताइवान में बुधवार की सुबह भूकंप आया। इस भूकंप में कई घर और कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर गईं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 रही। इस भूकंप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ताइवान और जापान में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया। ‌

ताइवान से भूकंप की कई तस्वीरें और कई वीडियो सामने आए जिसमें कई इमारतें को ताश के पत्तों की तरह ढहते देखा जा सकता है। इस भूकंप की वजह से ताइवान में बहुत जबरदस्त तबाही मची है। भूकंप के बाद देशभर में ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई। ‌

ताइवान के भूकंप के बाद जापान में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया। जापानी मीडिया की खबरों के मुताबिक, जापान की सरकार का कहना है कि ओकिनावा प्रांत के आसपास के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। सुनामी की यह लहरें 3 मीटर ऊंचाई तक की हो सकती हैं।

भूकंप क्यों आता है

जानकारों के अनुसार, हमारी धरती सात बड़ी, और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट से मिलकर बनी है। पृथ्वी की सतह के अंदर यह प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती है। जब पृथ्वी की सतह के अंदर यह प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं तो टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर यह प्लेट टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा भर की ओर निकालने का रास्ता खोजती है और इसी डिस्टेंस के बाद भूकंप आता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

health premier league | health minister dhan singh rawat |
मंत्री ने हेल्थ प्रीमियर लीग का किया शुभारंभ, लोगों को जागरूक करने का प्रयास
Chadi Yatra
उत्तराखंड भ्रमण के लिए निकली जूना अखाड़े की छड़ी यात्रा, पीपी पांडेय को अखाड़े से किया बाहर
uttarakhand human trafficking gang | uttarakhand police |
मानव तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, तीन युवतियों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपा
pauri
पौड़ी में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Minor Girl Gang Raped
हल्द्वानी में धार्मिक आयोजन से लौट रही नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
uttarakhand azad maidan | cm pushkar singh dhami |
आजाद मैदान के आएंगे अच्छे दिन, सौन्दर्यीकरण के लिए सीएम धामी ने दिया बड़ा बजट