श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

T20 World Cup 2024 में 43 साल के इस खिलाड़ी के हो रहे चर्चे

Frank Nsubuga

T20 World Cup 2024 दो जून से शुरू हो गया है। बुधवार 5 जून को भारत ने भी T20 World Cup 2024 में अपने अभियान की शुरूआत कर दी है। भारत ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस T20 World Cup 2024 में एक 43 साल के बुजुर्ग खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए हम आपको उस खिलाड़ी के बारे में बताते हैं…

T20 World Cup 2024 में युगांडा की भी टीम शिरकत कर रही है। 6 जून को युगांडा ने T20 World Cup 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज की। युगांडा की टीम ने पपुआ न्यू गिनी को हरा दिया है। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में युगांडा ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। पापुआ न्यू गिनी पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 77 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में युगांडा ने 18.2 ओवर में 7 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

Frank Nsubuga ने T20 World Cup 2024 में की किफायती गेंदबाजी

इस मैच में युगांडा की ओर से 43 साल के Frank Nsubuga भी खेलने उतरे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने कोटे के चार ओवरों में 4 रन देकर दो विकेट लिए। फैंक का टी20 में इकोनॉमी रेट दुनिया में सबसे शानदार है, उन्होंने अपने करियर में कुल 55 मैचों में 57 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 4.71 रन प्रतिओवर रही है। बेहतर इकोनॉमी के मामले में केन्या के शेम गोके हैं जिनका इकोनॉमी रेट 6.03 प्रति ओवर है। वहीं बेहतर इकोनॉमी के मामले में तीसरे नंबर पर भारत के जसप्रीत बुमराह आते हैं, जिनका इकोनॉमी रेट 6.49 रन प्रति ओवर है।

Frank Nsubuga ने फेके हैं 17 मेडन

युगांडा के 43 वर्षीय गेंदबाद Frank Nsubuga के नाम टी20 में सबसे ज्यादा 17 मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड है। बुमराह टी20 में इस मामले में भी तीसरे नंबर पर हैं उन्होंने अब तक 11 मेडन ओवर फेंके हैं। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर केन्या के शेम गोके हैं, जिन्होंने टी20 में 12 मेडन ओवर फेके हैं।

फ्रैंक सुबुगा T20 World Cup में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इसके पहले साल 2016 में रयान कैम्पबेल ने 44 वर्ष की उम्र में हांगकांग की ओर से डेब्यू किया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा