श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हर दिन तैयार होती हैं रामलला की पोशाक, फ्लाइट से पहुंचती हैं अयोध्या

ayodhya news | Ramlala costumes | Ramlala costumes prepared | Ramlala costumes prepared in delhi | shresth uttarakhand

Ram Mandir Ayodhya:  अयोध्या में बीते दिन 500 साल में सबसे बड़ा समारोह हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसके बाद से ही हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे रहे हैं और प्रभु राम के दर्शन कर रहे हैं। भगवान राम भी हर रोज नई डिजाइनर पोशाक पहन कर अपने भक्तों को दर्शन दें रहे हैं। डिजाइनर मनीष त्रिपाठी का कहना है कि ये पोशाक दिल्ली के कार्यशाला में तैयार की जाती है। साथ ही पोशाक रोजाना फ्लाइट से दिल्ली से अयोध्या भेजे जाते हैं।

डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के मुताबिक, अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही प्रभु रामलला के लिए रोजाना नए कपड़े डिजाइन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जरिए पारंपरिक धरोहर को प्रमोट करने का मौका उन्हें मिल रहा है। उनका मकसद लोकल टु ग्लोबल है, यानी दुनिया को ये दिखाना है कि छोटे बुनकर भी पारंपरिक परिधान को संवार सकते हैं।

ऐसे होता है डिजाइन का चयन

डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि भगवान राम के पोशाक के लिए पहले तो ट्रस्ट ने गाइडलाइंस बताई थी। इसके मुताबिक, राम लला की पोशाक का हर दिन अलग रंग होना चाहिए। हफ्ते में 7 रंगों के पोशाक बनते हैं, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, शनिवार को नीला इत्यादि। इसी के आधार पर टेक्सटाइल का चयन होता है। वो कहते हैं ये सब भगवान खुद कराते हैं, नाम सिर्फ मेरा हो रहा है।

2016 से बना रहे हैं रामलला के पोशाक

डिजाइनर मनीष त्रिपाठी का कहना है कि साल 2016 से वो रामलला के पोशाक तैयार कर रहे हैं। यूपी खादी इंडस्ट्री के सहयोग से 2016 में पहली बार पोशाक बनाया था, योगी जी को पसंद आया। उस वक्त जब श्रीराम टेंट में विराजमान होते थे। तब से लेकर अब तक वहीं, प्रभु रामलला के पोशाक तैयार कर रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा