Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के अभियान की खराब शुरुआत हुई है। पहले दिन शूटिंग के 10 मीटर एयर मिक्स्ड राइफल टीम इवेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है। संदीप सिंह-इलावेनिल वालारिवन और अर्जुन बबूता-रमिता जिंदल की जोड़ी मेडल की रेस से बाहर हो गई। इसके साथ ही भारत का पहले दिन पदक जीतने का सपना अधूरा रह गया।
Paris Olympics 2024: मेडल की रेस से बाहर हुआ भारत
रमिता जिंदल और अर्जुन बबूता 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम इवेंट के क्वालीफायर राउंड में छठे, जबकि संदीप सिंह और एलावेनिल वलारिवन 12वें स्थान पर रहे। दोनों जोड़ियां मेडल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहीं। यह ओलंपिक में भारत का आज का पहला इवेंट था।
🇮🇳 Update: 10M AIR RIFLE MIXED TEAM QUALIFICATION Results 👇🏼
— SAI Media (@Media_SAI) July 27, 2024
– Ramita Jindal and Arjun Babuta finished 6th with a score of 628.7
– Elavenil Valarivan and Sandeep Singh finished 12th with a score of 626.3
Tune into DD Sports and Jio Cinema to watch LIVE!
Let’s #Cheer4Bharat pic.twitter.com/CemQHJ93rK
Paris Olympics में जलवा दिखाएंगे उत्तराखंड के ये 4 खिलाड़ी, इन खेलों में दिखाएंगे दमखम
Paris Olympics 2024: सिंगल स्कल्स हीट्स में मिली खुशखबरी
इस बीच, भारतीय रोवर बलराज पंवार ने देशवासियों को खुश होने का मौका दिया है। उन्होंने पुरुषों की सिंगल स्कल्स हीट्स में 07:07.11 के समय के साथ चौथा स्थान हासिल किया। अब वे कल होने वाले रेपेचेज राउंड में प्रतिभाग करेंगे।
#ParisOlympics2024 | Indian rower Balraj Panwar finishes 4th with a timing of 07:07.11 in Men’s Single Sculls Heats. He progresses to the Repechage round scheduled for tomorrow.
— ANI (@ANI) July 27, 2024
(Pic: Sports Authority of India's X handle) pic.twitter.com/tXGAcdqF3u
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ओलंपिक में शामिल हो रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा- आत्मविश्वास और शालीनता को प्रदर्शित करता हमारा भारतीय खिलाड़ी दल!पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का यह मनोरम दृश्य देश की भावना और खेल शक्ति को दर्शा रहा है। भारतीय तिरंगे को मान और सम्मान की यात्रा पर ले जाने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। जीत भारत की होगी।
आत्मविश्वास और शालीनता को प्रदर्शित करता हमारा भारतीय खिलाड़ी दल!#ParisOlympics के उद्घाटन समारोह का यह मनोरम दृश्य देश की भावना और खेल शक्ति को दर्शा रहा है।
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 27, 2024
भारतीय तिरंगे को मान और सम्मान की यात्रा पर ले जाने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ
जीत भारत की हो!#Cheer4Bharat pic.twitter.com/NqA32T98Jo