श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

तीरंदाजी में अंकिता और धीरज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, इंडोनेशिया को हराया

paris olympic 2024 | ankita bhakat quarter final | dheeraj quarter final |

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए सातवें दिन अच्छी खबर आई है। तीरंदाजी के मिक्सड इवेंट में अंकिता भकत और धीरज बोमादेवरा ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया के खिलाड़ियों को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंकिता और धीरज ने 5-1 से मुकाबले को अपने नाम कर लिया और इसी के साथ अंतिम 8 में जगह बनाई। पेरिस ओलंपिक में भारत अब तक तीन कांस्य पदक जीत चुका है।

अंकिता और धीरज ने शुरुआत से दमदार खेल दिखाया और तीर को निशाने पर लगाते हुए भारत की मेडल जीतने की उम्मीद बरकरार रखी। इन दोनों की जोड़ी ने पहले सेट में 37-36 अंक के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ पहले सेट में दोनों ने 2 अंक प्राप्त करके बढ़त बना ली। उसके बाद दूसरा सेट कांटे का रहा और 38-38 अंक के साथ स्कोर बराबर का रहा, लेकिन भारत को इस सेट में 1 अंक प्राप्त हुआ, जिसके बाद भारत का स्कोर 3 हो गया। इसके बाद अगले राउंड में अंकिता और धीरज ने 38-37 अंक से जीत हासिल करते हुए 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और 5-1 से जीत के साथ अंतिम 8 में जगह बना ली।

कौन हैं अंकिता भकत

26 वर्षीय अंकिता पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की रहने वाली हैं। अंकिता ने अपने जीवन में संघर्ष देखा है। इनके बावजूद अंकिता ने मेहनत और लगन का रास्ता नहीं छोड़ा और सफलता की ऐसी रेखा खींची जो प्रेरणा से भरपूर है। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने तीरंदाजी में अपना नाम कमाया।

NTA ने UGC NET 2024 परीक्षा की तारीखों का किया एलान, कंप्यूटर आधारित


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए