श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी कप का आगाज, जानिए कितने प्रदेशों के खिलाड़ी शामिल

Paragliding Accuracy Cup 2024 | Paragliding |

उत्तराखंड में पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी कप 2024 की शुरुआत हो गई है। यह प्रतियोगिता चार दिवसीय है। इस प्रतियोगिता का आयोजन टिहरी झील के किनारे कोटी कॉलोनी में होगा। इसमें देश के 15 प्रदेशों के कई खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें विदेश के भी खिलाड़ी अपनी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों को इनाम और ट्रॉफी भी दी जाएगी।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तहत पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी कप की शुरुआत आज हो गई। इस प्रतियोगिता में 64 पुरुष और 8 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में 15 राज्यों के 72 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उत्तराखंड पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण प्रदेश है। इसलिए टिहरी झील को एक अच्छा पर्यटन स्थल बनाने के लिए पर्यटन विभाग यहां खेलों का आयोजन करवाता रहता है। प्रतापनगर से टिहरी के कोटी कॉलोनी तक 2023 नवंबर में  एक्रो फेस्टिवल कराया गया था। इसमें देश और विदेश के 300 से ज्यादा खिलाड़ी हवा में करतब दिखाते हैं। उत्तराखंड के युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा के मुताबिक, यह प्रतियोगिता 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपये, द्वितीय आने वाले खिलाड़ी को 75 हजार रुपये और तीसरा स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा