श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Mother’s Day 2024: ये एक्ट्रेसेज पहली बार मनाएंगी मदर्स डे, देखें पूरी लिस्ट

Mother’s Day 2024: इस साल कई अभिनेत्रियों का पहला मदर्स डे होगा, जो अपने क्यूट बेबी के साथ यह खास दिन सेलिब्रेट करेंगी। आइए, जानते हैं उनके बारे में...
actresses who celebrate Mother's Day 2024

Mother’s Day 2024: इस साल 12 मई यानि रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। इसकी शुरूआत अमेरिका और यूरोपीय देशों ने की थी, लेकिन अब इसे भारत समेत दुनियाभर में मनाया जाता है। इस साल कई अभिनेत्रियों ने अपने बच्चे को जन्म दिया है। यह उनका पहला मदर्स डे होगा। आज हम आपके लिए उन बॉलीवुड हसीनाओं की लिस्ट लेकर आए हैं जो अपने क्यूट बेबी के साथ यह खास दिन सेलिब्रेट करेंगी।

रुबीना दिलैक

टीवी की दुनिया की छोटी बहू रुबीना दिलैक टेलीविजन का मशहूर चेहरा हैं। रुबीना ने कई बेहतरीन शोज किए हैं। उन्होंने पिछले साल दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। एक्ट्रेस के ट्विन्स बेबीज का नाम Edha और Jeeva है। इस साल वह अपनी बेटियों के साथ पहला मदर्स डे मनाएंगी।

दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ ने ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल से फैंस के दिल में एक खास जगह बनाई है। फैंस आज भी उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। दीपिका ने साल 2023 में अपने बेटे को जन्म दिया था। उनके बेटे का नाम रुहान है। अभिनेत्री बेटे रुहान की तस्वीर और वीडियोज सोशल साइट पर शेयर करती रहती हैं। इस साल दीपिका अपने बेटे के साथ पहला मदर्स डे मनाएंगी।

इशिता दत्ता

एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने फिल्म दृश्यम में बेहतरीन पर्फॉमेंस दी, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। बीते साल एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने ‘वायु’ रखा। इशिता ने अब तक अपने बेटे का फेस रिवील नहीं किया है।

दिशा परमार

दिशा परमार ने पिछले साल एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने नव्या रखा है। दिशा और राहुल की बेटी 8 महीने की हो चुकी है। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करने वाली हैं।

Mother's Day 2024

मदर्स डे क्यों मनाया जाता है?

बता दें कि मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमेरिकन एक्टिविस्ट एना जार्विस ने अपनी मां की याद में की थी। उन्हें अपनी मां से बेहद प्रेम और लगाव था। यही वजह है कि उन्होंने कभी शादी नहीं की।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन