श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यूपी के इन सांसदों को कैबिनेट में मिली जगह, जानें कौन सी जिम्मेदारी दी गई

modi cabinet 3.0 | modi cabinet | rajnath singh | up ministers |

Modi Cabinet : मोदी कैबिनेट की बैठक में सोमवार को मंत्रियों के मंत्रालयों का बंटवारा हो गया। मोदी सरकार ने सांसद राजनाथ सिंह पर फिर से भरोसा जाते हुए रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा जयंत चौधरी को कौशल विकास, आंत्रप्रेन्योर और शिक्षा राज्य मंत्रालय, जितिन प्रसाद को कामर्स एंड इंडस्ट्री/ इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी पंकज चौधरी को सौंपी गई है। अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री के साथ ही केमिकल और उर्वरक राज्य मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। एसपी सिंह बघेल को पशु पालन/मत्स्य और डेयरी राज्य मंत्री के साथ ही पंचायती राज राज्य मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा कीर्तिवर्धन सिंह को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री के साथ ही विदेश राज्य मंत्रालय, बीएल वर्मा को कंज्यूमर अफेयर और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन/ सामाजिक न्याय और अधिकारिता, कमलेश पासवान को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनाया गया है।

वहीं, सियासी गलियारों में चर्चा है कि मोदी मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सांसद कीर्तिवर्धन सिंह का है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कीर्तिवर्धन सिंह को इसलिए मंत्रिमंडल में शामिल किया है, ताकि ठाकुरों की नाराजगी दूर हो सके।

पूर्वांचल में भारतीय जनता को सबसे बड़ा झटका लगा है। यहां लोकसभा की 27 सीटें हैं, लेकिन इस बार भाजपा सिर्फ 10 सीट जीत सकी। एक सीट अपना दल ने जीती। 2019 में भाजपा और अपना दल को 20 सीटें मिली थीं। इस पूरे इलाके से मोदी ने अपने कैबिनेट में 3 चेहरों को जगह दी है। वेस्ट यूपी में 29 सीटें आती हैं। इस बार भाजपा सिर्फ 14 जीत सकी है। 2 सीटें सहयोगी दल रालोद को मिलीं। सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में कुल 24 सीटें आती हैं। यहां भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिली है। यहां से सिर्फ एक मंत्री बना।

बात दें, मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह, हरदीप पुरी (यूपी से राज्यसभा सांसद), जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान को जगह मिली है। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार से 8 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। बिहार के बाद महाराष्ट्र से 6 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। वहीं, राजस्थान और मध्यप्रदेश से 5-5 सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा