श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, प्रभारी-पर्यवेक्षकों की जल्द होगी नियुक्ति

Kedarnath by-election 2024: केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जल्द ही मंडल और ब्लॉक स्तर पर प्रभारियों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
kedarnath by election 2024 को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां

Kedarnath By-election 2024: रुद्रप्रयाग की केदारनाथ सीट पर उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। जल्द ही वह मंडल और ब्लॉक स्तर पर प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी। माना वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

प्रभारियों और पर्यवेक्षकों की तैयार हो रही लिस्ट

कांग्रेस की ओर से प्रभारियों और पर्यवेक्षकों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसे लेकर अंतिम निर्णय समन्वय समिति की बैठक में होगा। बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर हुए उपचुनाव में मिली जीत से कांग्रेस बेहद उत्साहित है। अब वह हर हाल में केदारनाथ सीट जीतना चाहती है। इसके लिए उसने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस आपदा प्रभावितों की समस्याओं को मुद्दा बना रही है। वहीं, केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से भी वह अपने पक्ष में माहौल बना रही है।

शुक्रवार को समन्वय समिति की हुई पहली वर्चुअल बैठक

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की पहली वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें उपचुनाव के साथ निकाय व पंचायत चुनाव के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेस जल्द ही मंडल से लेकर ब्लाक स्तर पर प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी। ये बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। साथ ही, कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाए रखेंगे।

Caste Census: Rahul Gandhi का दावा- Congress की वजह से RSS ने आरक्षण पर मिलाया राग में राग

10 सितंबर को होगी समन्वय समिति की बैठक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि केदारनाथ उपचुनाव के लिए पार्टी की तैयारियां पहले से जारी हैं। मंडल और ब्लाक स्तर पर प्रभारियों व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।

आपदाग्रस्त केदारनाथ बना सियासी अखाड़ा, BJP-congress में छिड़ी जुबानी जंग

‘भाजपा को सता रहा हार का डर’

करन माहरा ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा को हार का डर सता रहा है। यही वजह है कि उसने पांच मंत्रियों को केदारनाथ उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का 9 जुलाई 2024 को निधन होने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा