श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

J&K Polls: पहले चरण की 24 सीटों पर मतदान जारी, 10 साल बाद हो रहा चुनाव

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस चरण में 24 सीटों पर मतदान हो रहा है।
jammu kashmir election 2024: पहले चरण का मतदान जारी

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 Phase-1:  जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज यानी 18 सितंबर को हो रहा है। इस चरण में 24 सीटों पर कुल 219 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण में कश्मीर घाटी की 16 और जम्मू संभाग की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

तीन चरण में होंगे विधानसभा चुनाव

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरण में होंगे।  पहले चरण के लिए अधिसूचना 20 अगस्त को जारी की गई थी।। नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त थी। उम्मीदवार 30 अगस्त तक नाम वापस ले सकते थे। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

पहले चरण में कितने लोग करेंगे मतदान?

जम्मू कश्मीर में पहले चरण की 24 सीटों पर  23,27,580 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 11,76,462 पुरुष, 11,51,058 लाख महिला और 60 अन्य मतदाता शामिल हैं।

पहले चरण में कितने मतदान केंद्र हैं?

जम्मू-कश्मीर में 10 साल के बाद अब विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण की 24 सीटों के लिए कुल 3276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर खास व्यवस्था की है। महिलाओं के लिए पिंक स्टेशन बनाए गए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा