श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी जलेबी

haryana election result 2024 | cm pushkar singh dhami |

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पहाड़ों की रानी मसूरी में भी बीजेपी के कार्यकर्ता मसूरी के पिक्चर पैलैस चौक पर एकत्रित हुए और जीत की खुशी में जलेबी का जमकर आनंद लिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जलेबी खिलाकर खुशियां मनाई और जमकर आतिशबाजी की।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल और व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हुए हरियाणा में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। तीसरी बार हरियाणा में लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में केंद्र सरकार के सहयोग से विकास हुआ है और हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाए जाने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। कहा कि एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की हार को दिखाया जा रहा था, लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ताओं को विश्वास था कि हरियाणा की जनता भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करती है और उनको जीत हर हाल में हासिल होगी।

यह भी पढ़ें : ओलंपिक में नहीं तो हरियाणा चुनाव में चला विनेश फोगाट का दांव, बीजेपी को दी मात

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया गया है। कहा कि बेशक भारतीय जनता पार्टी को जम्मू-कश्मीर में कामयाबी नहीं मिली है, लेकिन आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। हरियाणा में 52 साल बाद किसी पार्टी ने हैट्रिक लगाई है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा नतीजों ने भाजपाइयों में भरा जोश, केदारनाथ सहित दूसरे चुनावों में बढ़ी उम्मीद


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

haryana election result 2024 | cm pushkar singh dhami |
हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी जलेबी
Pakistani Devotees Fell Sick
हेमकुंड साहिब में 15 पाकिस्तानियों की तबीयत बिगड़ी, हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया अस्पताल
haryana election results 2024 | cm pushkar singh dhami |
हरियाणा नतीजों ने भाजपाइयों में भरा जोश, केदारनाथ सहित दूसरे चुनावों में बढ़ी उम्मीद
Air Force Biggest Car Rally
वायुसेना की सबसे बड़ी कार रैली शुरू, 14 अक्टूबर को पहुंचेगी देहरादून
farooq abdullah | jammu kashmir election 2024 |
फारूक अब्दुल्ला बोले- जनता ने 5 अगस्त के फैसले को अस्वीकारा, अब्दुल्ला होंगे अगले CM
Teacher Molested Student
शिक्षक की शर्मनाक करतूत, कोचिंग पढ़ रही किशोरी के साथ की छेड़खानी