श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Haryana Assembly Election 2024 Date: हरियाणा में कब होगी वोटिंग?

Haryana Assembly Election 2024 Schedule: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। यहां एक चरण में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी।
Haryana Assembly Election 2024 Schedule

Haryana Assembly Election 2024 Schedule: चुनाव आयोग ने शुक्रवार (16 अगस्त) को हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। चुनाव एक ही चरण में होंगे। मतदाता 1 अक्टूबर को वोट डालेंगे। चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। यहां विधानसभा की 90 सीटें हैं।

हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 73 सामान्य, 17 एससी सीटें हैं। इस चुनाव में कुल 2.01 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं। इनमें से 4.52 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे। मतदाता सूची का प्रकाशत 27 अगस्त को किया जाएगा।

5 सितंबर को जारी होगा नोटिफिकेशन

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 12 सितंबर तक नामांकन कर सकते हैं। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 16 सितंबर है।

चुनाव आयोग ने हरियाणा का किया दौरा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। दोनों जगहों पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। वे चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते थे। लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं।

J&K Assembly Elections 2024 Date: जम्मू-कश्मीर में कब वोट डाले जाएंगे?


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pitru paksha third day 2024
पितृ पक्ष का आज तीसरा दिन, जानें कैसे करें श्राद्ध
uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला