श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Gyanvapi Dispute: हिंदू पक्ष को झटका, कोर्ट ने कहा- अता होती रहेगी नमाज

gyanvapi dispute | vyas ji basement |

Gyanvapi Dispute: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को झटका लगा है। वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन, हितेश अग्रवाल की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने की छत पर मुस्लिमों के प्रवेश को रोकने की हिंदू पक्ष की याचिका खारिज कर दी है। मामले से जुड़े अन्य मुद्दों पर अगली सुनवाई के लिए 19 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।

यह याचिका लखनऊ के जन उद्घोष सेवा संस्था के नंदी जी महाराज विराजमान, कानपुर की आकांक्षा तिवारी सहित अन्य लोगों द्वारा दायर की गई थी। जन उद्घोष सेवा संस्था ने एक याचिका दायर की थी, जिसमें व्यास जी के तहखाने की छत पर मुस्लिमों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

आदेश के खिलाफ निगरानी अर्जी दायर

याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि छत की स्थिति जर्जर है, इसलिए इसे मरम्मत कराई जाए और मुस्लिमों को वहां जाने से रोका जाए। सिविल जज सीनियर डिवीजन ने इस याचिका को खारिज कर दिया। लोहता निवासी मुख्तार अहमद ने निचली अदालत के एक आदेश के खिलाफ निगरानी अर्जी दायर की है।

शुक्रवार को होगी अर्जी पर सुनवाई (Gyanvapi Dispute)

इस अर्जी पर सुनवाई एडीजे सप्तम अवधेश कुमार की अदालत में अगले शुक्रवार को होगी। यह अर्जी ज्ञानवापी परिसर में उर्स और मजार पर चादरपोशी के मामले में कुछ हिंदूओं को पक्षकार बनाने के आदेश के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें- कोलकाता के जूनियर डॉक्टरों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र, हस्तक्षेप करने की मांग

सिविल जज जूनियर डिविजन शुभी अग्रवाल की अदालत में अगले शुक्रवार को हरतीरथ स्थित कृति वाशेश्वर महादेव परिसर को मुक्त कराने के मामले में सुनवाई होगी। यह वाद वैदिक सनातन न्यास के पदाधिकारियों संतोष सिंह और विकास शाह द्वारा दायर किया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

valmiki jayanti | mussoorie valmiki jayanti |
वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
india vs new zealand 1st test match | india team |
IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में भारत की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने बनाई अच्छी बढ़त
femina miss india world 2024 | nikita porwal |
Femina Miss India 2024 का ताज निकिता के सिर पर सजा, मिस वर्ल्ड में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
bahraich violence | bahraich violence accused injured |
bahraich violence: पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो आरोपियों को लगी गोली
bharatiya kisan union tomar | farmers protest in roorkee |
किसान 22 अक्टूबर को करेंगे हाईवे जाम, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
campaign roorkee mange local | cm pushkar singh dhami |
भाजपा नेता की स्थानीय व्यापार बढ़ाने की एक नई मुहिम ‘रुड़की मांगे लोकल’