श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Gupt Navratri 2024 : शनिवार से शुरू हो रही गुप्त नवरात्रि, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

gupt navratri 2024 | ghat sthapana shubh muhurat |

Gupt Navratri 2024 : हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि में देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस बार हिंदू पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि शनिवार यानी 6 जुलाई से शुरू हो रही है और इसका समापन सोमवार 15 जुलाई को होगा। सनातन धर्म में साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसमें एक चैत्र नवरात्रि, दूसरा शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि आती हैं। तंत्र-मंत्र की साधना में लीन रहने वाले लोगों के लिए गुप्त नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान के साथ घट स्थापना की जाती है। वहीं, आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि की घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 6 जुलाई सुबह 5:11 मिनट से लेकर 7:26 मिनट तक कर सकते हैं। अगर इस मुहूर्त में कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं तो अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक आप कलश स्थापना कर सकते हैं।

गुप्त नवरात्रि पर गलती से भी न करें ये काम
6 जुलाई से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहा है। तंत्र-मंत्र की विद्या के लिए गुप्त नवरात्रि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कई जातक गुप्त तरीके से माता दुर्गा की पूजा आराधना करते हैं। वहीं गुप्त नवरात्रि के दौरान सोना, चांदी, भूमि, भवन इत्यादि खरीदने का सबसे शुभ दिन होता है, लेकिन कुछ विशेष कार्य है जो गुप्त नवरात्रि में बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए, नहीं तो जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

  • गुप्त नवरात्रि पर चमड़े से बनी वस्तु का भूलकर भी उपयेग नहीं करना चाहिए।
  • गुप्त नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वालों को तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।
  • गुप्त नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोगों को नौ दिनों तक मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गुप्त नवरात्रि के दौरान बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए।

घर के ईशान कोण में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना भंग हो जाएगी सुख-शांति


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं
Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत