श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

श्रेयस अय्यर ने किया निराश, क्या बांग्लादेश के खिलाफ होगा सेलेक्शन?

Duleep Trophy 2024 में दूसरा मुकाबला आज India C और India D के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने अपने प्रदर्शन से निराशा किया है।
shreyas iyer duleep trophy 2024

Duleep Trophy 2024 Shreyas Iyer: दलीप ट्रॉफी का आगाज आज से हो गया है। आज इंडिया ए-इंडिया बी और इंडिया सी- इंडिया डी के बीच मैच खेला जा रहा है। इंडिया डी की तरफ से खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है।

इंडिया डी के कप्तान हैं श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने 16 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। उन्हें विजयकुमार व्यशक ने अभिषेक पोरेल के हाथों कैच आउट कराया। श्रेयस इस मैच में इंडिया डी की कप्तानी भी कर रहे हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में मिलेगा मौका?

बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को उसी की धरती पर करारी शिकस्त देकर भारत आने वाली है। ऐसे में श्रेयस अय्यर का टेस्ट सीरीज में सेलेक्शन होना अब मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि उनके पास अभी भी मौका है। वे अपनी बाकी बची हुई पारी में अच्छा स्कोर खड़ा कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं।

इंडिया सी ने जीता टॉस

बता दें कि इंडिया सी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। इंडिया डी की तरफ से अथर्व टायडे और यश दुबे ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में ही अंशुल कंबोज ने टायडे को 4 रन पर आउट कर इंडिया सी को पहला विकेट दिलाया। इसके बाद यश दुबे भी 10 रन बनाकर कंबोज का दूसरा शिकार बने।

हरविंदर सिंह ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई

तीसरे नंबर पर उतरे श्रेयस अय्यर 9 रन ही बना सके। उनके अलावा, देवदत्त पडिक्कल 0, रिकी भुई 4, श्रीकर भरत 13 और सारांश जैन 13 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 52 गेंदों पर 20 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर टिके हुए हैं।

इंडिया ने लंच ब्रेक तक बनाए 76 रन

लंच ब्रेक तक इंडिया डी ने 7 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। इंडिया सी की ओर से कंबोज और विजयकुमार ने दो-दो विकेट लिए हैं, जबकि हिमांशु चौहान और मानव सुथार को एक-एक सफलता मिली है। यह मैच अनंतपुर में खेला जा रहा है।

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने राहुल द्रविड़, ऑक्शन से पहले संभालेंगे जिम्मेदारी

इंडिया C स्क्वॉड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान) साई सुदर्शन, रजट पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) बाबा इंद्रजीत, आर्यन जुयाल, रितिक शोकीन, विजयकुमार व्यशक, मानव सुथार, अंशुल कंबोज और हिमांशु चौहान।

इंडिया D स्क्वॉड

देवदत्त पडिक्कल, यश दुबे, रिकी भुई, श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत, अथर्व टायडे (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और आदित्य ठाकरे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा