श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों में आक्रोश, जानिए क्या है उनकी मांग

Chardham Yatra 2024 | CM Dhami | Kedarnath Dham | Uttarakhand Government |

Chardham Yatra 2024 : उत्तराखंड में 10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा से पहले केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों ने रुद्रप्रयाग के डीएम को हटाने की मांग की है। उन्होंने डीएम को हटाने के लिए मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा है। इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों की अनदेखी का आरोप लगाया है। वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए इसे जांच का विषय बताया।

चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ मानी जाती है। लेकिन, यात्रा से पहले सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती है। दरअसल, केदार घाटी में रुद्रप्रयाग के डीएम सौरभ गहरवार की चारधाम यात्रा को लेकर की जा रही व्यवस्था से वहां के तीर पुरोहित और व्यापारियों में नाराजगी है। तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों का आरोप है कि डीएम सौरभ गहरवार यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर जो नीतियां बना रहे हैं, उसमें व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों से किसी भी तरह का संवाद नहीं किया जा रहा है।

इस मामले के संबंध में तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पत्र लिखकर डीएम सौरभ गहरवार को हटाने की मांग की है। यही नहीं व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पर जल्द कोई एक्शन नहीं लिया गया तो 10 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

केदारघाटी के तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों का शिकायत को लेकर कांग्रेस ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के इशारे पर डीएम मनमानी कर रहे हैं, जिससे तीर्थ पुरोहित और व्यापारी आक्रोशित हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने सरकार से मांग की है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों के साथ वार्ता कर कोई रास्ता निकाल लेना चाहिए, जिससे यात्रा में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।

कांग्रेस के आरोप और केदारनाथ के व्यापारियों की नाराजगी पर भाजपा ने कहा कि सरकार व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों की नाराजगी को देखते हुए जांच करेगी। पता लगाएगी कि आखिर व्यापारियों तीर्थ पुरोहितों के बीच किस बात को लेकर विवाद है। भाजपा नेता विनोद चमोली ने कहा कि शासन को जो पत्र भेजा गया है, उस पर सरकार पहले जांच कराएगी, उसके बाद ही तथ्यों के आधार पर कोई कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी और व्यापारियों को भी कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए