श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

देवीधुरा में सुप्रसिद्ध बग्वाल मेले का शुभारंभ, मंत्री अजय टम्टा ने मां वाराही के किए दर्शन

bagwal mela 2024 | minister ajay tamta | devidhura bagwal mela |

Bagwal Mela 2024: उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले (आषाढ़ी मेले) की शुरुआत शुक्रवार को हुई है। 26 अगस्त तक चलने वाले इस मेले का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने हनुमान मंदिर के निकट मुख्य गेट पर देवीधुरा में किया। स्थानीय महिलाओं और स्कूली बच्चों ने पारम्परिक परिधानों में मंदिर प्रांगण तक भव्य शोभायात्रा निकाली।

मंत्री अजय टम्टा ने मां वाराही के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश, राज्य व जनपद की खुशहाली और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि मां वाराही की असीम कृपा जनपदवासियों पर बनी रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए अतिथियों का संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के छात्रों और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वास्तिक वचन कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में 9 नवंबर से पहले लागू होगा UCC, CM धामी का बड़ा बयान

मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मां वाराही की असीम कृपा से ही मुझे इस पावन मेले का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस मेले का अपने आप में एक ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व हैं। पूरे विश्व में ऐसी पाषाण क्रीड़ा हर वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर यहां की जाती है, जो पूरी दुनिया में आस्था और परम्परा का अद्भुत संगम है। इस मेले को हम आने वाले समय में और भी बेहतर बनाएंगे। मेले का पूर्व से ही बेहतर आयोजन सभी के सहयोग से होता है। इस बार भी मेले का सफल आयोजन हो रहा है। बग्वाल मेले में उत्तराखंड की पारम्परिक कला और संस्कृति का अद्भुद संगम भी देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर सीएम धामी का बहनों को तोहफा, बोले- 2025 तक बनाएंगे लाखों लखपति दीदी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा