श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मसूरी में कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस मनाया, शहीदों को किया याद

august kranti day | mussoorie august kranti day | congress celebrated august revolution day |

August Kranti Day 2024: मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ता अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर देश के शहीदों को याद किया। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि अगस्त क्रांति की लड़ाई में गांधी जी ने करो या मरो का नारा देकर अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए पूरे भारत के युवाओं का आह्वान किया था।

इसे भारत छोड़ो आंदोलन भी कहते हैं। इस आंदोलन की शुरुआत 9 अगस्त 1942 को हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनके साथ मजदूर यूनियन के कई कार्यकर्ता भाजपा सरकार द्वारा बनाए जा रहे मजदूर विरोधी कानून का भी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है, जबकि हर जाति धर्म के लोग कांग्रेस के साथ हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस देशहित की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी के लिए 9 अगस्त 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की गई थी। इसमें देश के लाखों लोगों ने भाग लिया और देश को आजाद कराया। इस मौके पर सभी लोगों ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए शहीदों को भी याद किया।

अगस्त क्रांति को याद करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारीयों ने देहरादून स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद अगस्त क्रांति के सेनानियों को याद कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें : कांवड़ यात्रा के दौरान संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले हुड़दंगियों से की जाएगी वसूली

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि 8 व 9 अगस्त को पूरा देश अगस्त क्रांति के रूप में मनाता है। इस दिन मुंबई कांग्रेस अधिवेशन में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। अंग्रेजों के राज में आखिरी खील ठोकने का काम किया था। अगस्त क्रांति की याद में आज कांग्रेसी महात्मा गांधी और अमर शहीदों की याद में गांधी पार्क पहुंचे। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।

यह भी पढ़ें : प्रमोशन छोड़ना पड़ेगा भारी, ‘फार गो पॉलिसी’ में बदलाव करने जा रही प्रदेश सरकार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा