श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हरमनप्रीत का जादू बरकरार, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत

Asian Champions Trophy 2024: भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को सेमीफाइनल में हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4 -1 हराया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस मैच में 2 गोल किए।
Asian Champions Trophy 2024

Asian Champions Trophy 2024: पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंच गई है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया की टीम को हराया।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अब भारत का मुकाबला चीन से होगा। चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया और फाइनल में जगह बनाई। भारत ने ग्रुप स्टेज में चीन को 3-0 से हराया था।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की ओर से उत्तम सिंह, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे। वहीं, दक्षिण कोरिया की ओर से यांग जिहुन ने एकमात्र गोल किया। इस टूर्नामेंट में भारत अपने विजयी अभियान को जारी रखा है।

भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया पर शुरुआत से ही दबाव बनाया और पहले ही क्वार्टर में दक्षिण कोरिया पर बढ़त बना ली। भारत के लिए पहला गोल उत्तम कुमार ने किया। उत्तम ने अरजीत सिंह के पास पर गोलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी आक्रामक खेल दिखाया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। भारत ने यह बढ़त हाफ टाइम तक कायम रखी। दूसरा हाफ शुरू होते ही जरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया।

तीन गोल से पिछड़ने के बाद दक्षिण कोरिया ने वापसी की कोशिश की। उसने 33वें मिनट में गोल किया और मुकाबले को 3-1 कर दिया। भारत ने 45वें मिनट में एक और गोल कर दिया। भारत के लिए यह गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट में किया। इस गोल के साथ ही स्कोर 4-1 हो गया और भारत यह मैच जीत गया।

भारत अब पांचवीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से महज एक जीत दूर है। यह टूर्नामेंट 2011 में शुरू हुआ था। भारत ने अब तक 7 में से 4 बार इस खिताब पर अपना कब्जा किया है। भारतीय टीम ने 2011, 2016, 2018 और 2023 में यह खिताब जीता है। साल 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा
IND vs BAN 1st Test Day 1 Highlights
अश्विन ने जड़ा शतक, भारत ने पहले दिन बनाए 339 रन; जडेजा शतक के करीब